फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तमंचे के बल पर महिला ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एसपी ने थाना पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। वह 10 जनवरी की रात को वह बरामदे में सो रही थी। उसका नौ वर्षीय पुत्र भी पास में दूसरी चारपाई पर लेटा हुआ था। तभी गांव के दो युवक घर में घुस आए। दोनों युवकों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में महिला ने पति को जानकारी देने के बाद दोनों युवकों के खिलाफ थाने में सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी। थाना पुलिस ने उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने महिला से पूरे मामले की जानकारी करने के बाद कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें