फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मोड़ पर बाइक के खड्ड में गिरने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। बाइक के खड्ड में गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर थाना कलान गांव धर्मपुर सथरा निवासी पुष्पेंद्र (50) गांव के साथी दृगपाल (45) के साथ शनिवार की शाम को बाइक से राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव राई में जा रहे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। गांव परमापुर के पास तीव्र मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। बाइक खड्ड में जा गिरी। पुष्पेंद्र व दृगपाल के सिर पर पेट, पैर में गंभीर चोट आई।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को सीएसची राजेपुर लेकर आई। वहां डॉक्टर अनुपम कुशवाह ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दृगपाल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया। पुलिस ने पुष्पेंद्र के परिजनों का थाना कलान के माध्यम से सूचना भेजी। एसओ राजेपुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें