फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मरजी के शादी करने पर दे दी जान

Mon, 28 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिना मरजी के शादी से नाराज नवविवाहिता ने खुद को आग लगा ली। जानकारी पर ससुरालियों ने आनन फानन में नवविवाहिता को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे नर्सिंग होम में ले गए।
विज्ञापन

जिला कन्नौज थाना तालग्राम के गांव दुर्गा नगला निवासी नन्हें कश्यप ने बेटी शिवानी की शादी एक महीना पहले कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव कटिन्ना मानिकपुर निवासी ब्रजेश के साथ की थी।

रविवार को ब्रजेश पत्नी को विदा करा कर घर लाए थे। सोमवार की सुबह शिवानी ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। आग लगते ही शिवानी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरशराबा होने परिवार के लोगों ने कपड़ों में लगी आग को बुझाया। इन्हाेंने आननफानन में शिवानी को लोहिया अस्पताल मेें भर्ती कराया।
विज्ञापन


शिवानी ने आपातकालीन कक्ष में पीने के लिए पानी न मिलने पर हंगामा किया। यहां से परिवार के लोग उसे  दूसरे अस्पताल ले गए। शिवानी ने  बताया कि घर वालों ने उसकी बगैर मर्जी के शादी की थी। वह अभी शादी करने से मना कर रही थी। इसके बाद भी परिवार वालों ने जबरन शादी कर दी। इसी से उसने जान देने के लिए आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें