फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पंटून पुल चालू होने से गंगापार से गेहूं की आमद बढ़ी, भाव गिरे

Sat, 24 Jan 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गंगा नदी के महमदगंज मड़ैयन घाट पर पंटून पुल चालू हो जाने से कमालगंज मंडी में गेहूं की आमद बढ़ गई है। हालांकि अभी तक 2550 रुपये क्विंटल बिक रहे गेहूं में 50 रुपये की मंदी आ गई है। शुक्रवार को किसानों का गेहूं 2500 रुपये क्विंटल बिका।
विज्ञापन

कमालगंज क्षेत्र में आलू की फसल पर जोर होने से गेहूं की फसल का रकबा बराबर कम हो रहा है। यहां की कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित गल्ला मंडी में ज्यादातर गेहूं गंगापार के राजेपुर ब्लाक व हरदोई जिले के सीमावर्ती गांवों से आता है। अभी तक गेहूं के ट्रैक्टर फर्रुखाबाद-बरेली मार्ग पर चाचूपुर मोड़ होते हुए पांचाल घाट होकर आते थे। इससे करीब 45 किलोमीटर दूरी आधिक पड़ रही थी। दूरी ज्यादा होने से गेहूं के कुछ ट्रैक्टर-ट्राॅली शाहजहांपुर जिले की अल्ल्हागंज मंडी में पहुंच जाते थे। अब कमालगंज के सामने महमदगंज मड़ैयन घाट पर पंटून पुल चालू हो जाने से गंगापार क्षेत्र के गांवों से गेहूं की आमद मंडी में बढ़ गई है। कमालगंज मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे गंगापार के जगदीशपुर परमनगर के किसान अजय मिश्रा ने बताया कि वह 70 बोरी गेहूं लाए हैं। आढ़ती संजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि अल्ल्हागंज मंडी में 2470 रुपये क्विंटल गेहूं है। वहीं, कमालगंज में 2500 रुपये क्विंटल के हिसाब से गेहूं की खरीद किसानों से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें