फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पति से विवाद होने पर पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद हरदोई थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी अरुण यादव की बहन आयुषी देवी (26) की शादी थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव बुढ़पुर निवासी उपेंद्र यादव के साथ हुई थी। आयुषी के दो बेटियां हैं। बीती रात किसी बात को लेकर आयुषी और उपेंद्र के बीच विवाद हो गया। उपेंद्र कमरे से निकलकर बाहर बरामदे में सो गया। रात किसी समय आयुषी ने कमरे के कुंडे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
रविवार सुबह उपेंद्र यादव सोकर उठे और कमरे में गए तो पत्नी आयुषी फांसी पर लटकी थी। यह देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर आ गए। पुलिस के साथ ही आयुषी के मायकेवालों को घटना की जानकारी दी गई। अरुण ने थाना मऊदरवाजा में तहरीर देते हुए ससुरालीजनों पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने शव बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों को सौंप दिया। मऊदरवाजा एसओ बलराज भाटी ने बताया कि मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें