फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी ने मां को फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने जांच कर शव को फंदे से उतारा। महिला के परिजनों ने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी नरेंद्र कठेरिया की जनपद हरदोई थाना हरपालपुर गांव कुठार निवासी अर्चना(30) से शादी हुई थी। नरेंद्र टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार सुबह नरेंद्र का पत्नी अर्चना से विवाद हो गया। नरेंद्र घर से टेंपो लेकर निकल गया। ससुर जगदीश चंद्र नलकूप पर चले गए। सास प्रवीणा देवी गांव में किसी से मिलने चली गई। पुत्र प्रवीण स्कूल चला गया। घर में पुत्री प्रज्ञा व पुत्र प्रशांत खेल रहे थे। उसी दौरान अर्चना ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रज्ञा कुछ देर बाद मां को आवाज देती कमरे में पहुंची। उनको फंदे पर लटका पाया। प्रज्ञा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर पति नरेंद्र, सास ससुर भी आ गए। एसओ योगेंद्र सिंह सोलंकी व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को फंदे से उतारा।
जानकारी पर अर्चना के परिजन भी आ गए। परिजनों ने नरेंद्र पर गंभीर आरोप लगाकर पुत्री की हत्या करने की बात कही। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। मां की मौत पर तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। दादी प्रवीणा देवी बच्चों को चुप करने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें