फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेल्समैन ने मारपीट कर 12 हजार रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। सेल्समैन से मारपीट कर दबंगों ने 12 हजार रुपये छीन लिए। सेल्समैन ने घटना को वीडियो दिखाकर दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जांच कर दबंगों की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ा कक्षपुरा मदनपुर निवासी कुलदीप एक डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली कंपनी में सेल्समैन का काम करता है। रविवार सुबह कुलदीप रैसेपुर गांव में पाउडर बेचने गया था। गांव के दबंग चार लोगों ने कुलदीप को रोक कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर दबंगों ने लात-घूंसों व लाठी डंडों से हमला कर उसको घायल कर दिया। उसकी जेब से 12 हजार रुपये निकाल लिए। किसी ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया था।
कुलदीप ने कोतवाली में दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट का वीडियो भी पुलिस को दिखाया। दरोगा अवधेश अवस्थी ने घटनास्थल पर जांच कर आरोपियों की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घरों में नहीं मिले। दरोगा अवधेश ने बताया कि मारपीट कर बात सही है। रुपये छीनने का मामला सही नहीं पाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें