फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी व नाबालिग बेटे ने युवक को डंडों से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
फोटो-22 रामकुमार। फाइल फोटो - फोटो : लखवेन्द्र का फाइल फोटो
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव बघौना में शराब पीने के आदी युवक को उसकी पत्नी व नाबालिग बेटे ने बृहस्पतिवार रात को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। देर रात चीख पुकार सुन गांव में ही दूसरे मकान में रह रही मां के पहुंचने पर घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन


बघौना निवासी रामकुमार (35) शराब पीने का आदी था। वह कोई काम-धंधा भी नहीं करता था। उसकी पत्नी अनुपम शाक्य कपड़ों की सिंलाई व 16 वर्षीय बेटा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उनकी मेहनत की कमाई को भी वह शराब में उड़ा देता था। आए दिन पत्नी व बच्चों से मारपीट करता था। इससे सभी परेशान थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा। इसका विरोध करने पर रामकुमार ने 16 वर्षीय बेटे पर ईंट से हमला कर दिया पर वह बाल-बाल बच गया था। इसके बाद घर से 500 रुपये लेकर रामकुमार चला गया। रात को करीब 9 बजे फिर वह शराब के नशे में घर पहुंचा।
पत्नी के विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। पत्नी व 16 वर्षीय बेटे ने घर के दरवाजे बंद कर डंडे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। तभी गांव में दूसरे मकान में रह रही मां आशा देवी पहुंच गईं। उन्होंने बेटे को बचाने के लिए दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया पर अनुपम ने दरवाजा नहीं खोला। आशा अपने छोटे बेटे आकाश को बुलाकर लाईं, तब अनुपम ने दरवाजा खोला तो रामकुमार लहूलुहान हालत में पड़ा था।
विज्ञापन

आकाश निजी वाहन से उसे शहर के निजी अस्पताल में ले गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह शव को वापस घर लेकर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। महिला व उसके बेटे ने पुलिस को बताया कि वे लोग रोज-रोज की कलह से परेशान हो गए थे। 16 वर्षीय बेटे ने इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं छोटा बेटा देवांश (10) कक्षा सात में पढ़ता है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-22 रामकुमार। फाइल फोटो- फोटो : लखवेन्द्र का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें