फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 120 करोड़ से बढ़ेगी जिले के पांच धर्मार्थ मार्गों की चौड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर जिले के पांच धर्मार्थ मार्गों को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जिले की चारों विधानसभाओं में 120.44 करोड़ से ये कार्य कराए जाएंगे। बाबा नीब करोरी धाम को जाने वाले मार्ग को फोर लेन बनाया जाएगा। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले में धार्मिक स्थलों पर पहुंचने के लिए बने संपर्क मार्गों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इससे जिले, गैर जनपदों से आने वाले श्रद्धालु को सहूलियत मिलेगी। इस काम से जाम से भी निजात मिलेगी। जिले के चारों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले इन कार्यों के लिए प्रस्ताव विभाग के माध्यम से शासन को भेज दिए हैं। भोजपुर विधानसभा के अटैना घाट, कंपिल, कायमगंज, संकिसा, मोहम्मदाबाद के 17 किलोमीटर मार्ग को 65 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा किया जाएगा।
वहीं, इसी विधानसभा क्षेत्र के खुदागंज-गढ़िया वाया अकबरपुर संपर्क मार्ग पर भी चौड़ीकरण का कार्य होगा। 6.90 किलोमीटर के इस मार्ग को 17.75 करोड़ की लागत से सुुदृढ़ किया जाएगा। अमृतपुर विधानसभा में पड़ने वाले अटैना-कंपिल-कायमगंज-संकिसा से मोहम्मदाबाद पर भी चौड़ीकरण का कार्य होगा। बाबा नीब करोरी धाम के लिए यहां से जाने वाले मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। 16 करोड़ की लागत से होने वाले इस कार्य से बाबा नीब करोरी धाम के लिए रास्ता आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के पांचाल घाट पर लगने वाले मेला रामनगरिया संपर्क मार्ग को भी चौड़ा किया जाएगा। 1.10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर चौड़ीकरण के लिए 2.75 करोड रुपये खर्च करने की योजना है। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में भी 18.94 करोड़ की लागत से 9.50 किलोमीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। कंपिल से कायमगंज तक के इस मार्ग के चौड़ा होने से क्षेत्र में मौजूद रामायण कालीन रामेश्वरम मंदिर के साथ ही तीर्थंकर महावीर जैन के मंदिर तक पहुंचना आसान हो जाएगा। बतातेे चले कि यहां महाभारतकालीन से कई ऐसे स्थल हैं, जो कि पर्यटन के नक्शे पर धूमिल हैं। अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी मुरलीधर ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के दिए गए प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति आते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें