फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डब्ल्यूएचओ के अफसरों ने परखी ऑक्सीजन प्लांट की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट की हकीकत परखने के लिए डब्ल्यूएचओ के अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

अफसरों के आने की भनक लगते ही जिम्मेदारों ने कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को बुलाकर प्लांट चलवा कर दिखा दिया। हालांकि कई दिन से प्लांट बंद होने से अस्पताल में सिलिंडरों से ही मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराई जा रही है। डब्ल्यूएचओ की अधिकारी आनंद कुमारी दो सदस्यीय टीम के साथ बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे सीएमएस के दफ्तर में पहुंचीं। वहां से सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी के साथ टीम ऑक्सीजन प्लांट पहुंचे। कोविड कर्मियों की संविदा समाप्त होने के बाद प्रशिक्षित कर्मचारी न होने की वजह से जिम्मेदारों ने कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों को बुलाकर प्लांट चलवा दिया था। डब्ल्यूएचओ के अफसरों ने उन्हीं कर्मियों से संचालन की जानकारी ली। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रशिक्षण दिया गया है। अधिकांश समय प्लांट चलाया जाता है। कोई दिक्कत न आए, इसलिए कार्यदायी संस्था के कर्मियों को बुलाया था। (संवाद)आ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें