फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिता ने बाइक देने से मना किया तो फंदा लगाकर दी जान

Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पिता ने बाइक से नुमाइश देखने जा रहे बेटे को मना किया तो बेटे ने नाराज होकर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




थाना मेरापुर के गांव नगला केल निवासी आयुष (21) ने देर रात गांव के बाहर पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता बृजकिशोर ने बताया कि संकिसा में नुमाइश लगी है। बुधवार को आयुष ने बाइक से नुमाइश में जाने की बात कही। बेटे को बाइक से नुमाइश जाने के लिए मना किया। इस पर नाराज होकर बेटा घर से बाहर गांव में चला गया। खेत में पानी लगा रहे ग्रामीण ने परिजनों को आयुष का शव लटके होने की सूचना दी।







सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बेटे की मौत पर मां राधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। आयुष चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन

-
ससुराल से लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान



मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के गांव रठौरा नगला नींव निवासी सतेंद्र (30) ने रस्सी से फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली। भाई नीलू ने बताया कि चार साल पहले सतेंद्र की शादी थाना नवाबगंज के गांव दौलतपुर निवासी अर्चना से हुई थी। अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। 17 मार्च को सतेंद्र ससुराल से घर आ गया था। बीती रात करीब आठ बजे सतेंद्र कमरे में सोने चला गया। मां कुसुमा देवी ने कई बार बेटे सतेंद्र को आवाज दी। अंदर से जवाब न मिलने पर झांककर देखा तो सतेंद्र का शव लटकता देख मां की चीख निकल गई। पड़ोसियों की मदद से शव को उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। सतेंद्र की एक तीन वर्षीय पुत्री छवि है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें