शहर कोतवाली के मोहल्ला छोटी गढ़ी मनिहारी निवासी जरदोजी व्यापारी मोहम्मद आतिफ हसन के फ्रिज का कंप्रेशर खराब हो गया था। उसने फ्रिज कारीगर आजम को सुबह करीब 10:30 बजे घर पर बुलाया। कारीगर कंप्रेशर को ठीक कर रहा था उसी समय कंप्रेशर में गैस भरने वाले सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटों ने फ्रिज और कमरे को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते फ्रिज आर सामान जलने लगा।
आग लगने से घर में हड़कंप मच गया। इस दौरान जरदोजी व्यापारी की चार वर्षीय बेटी उजेफा कमरे में फंस गई। बेटी को कमरे में फंसा देख घरवालों के हाथपांव फूल गए। बेटी को बचाने में जरदोजी व्यापारी मामूली रूप से झुलस गया। धुंआ उठता देख आग लगने की जानकारी पड़ोसियों को हुई। इस पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। मोहल्लेवासी अपने-अपने घरों की समर चलाकर आग बुझाने में जुट गए।
घटना की सूचना दमकल को दी गई। सकरी गली होने के कारण दमकल कर्मी वहां नहीं पहुंच सके। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। जब आग पर काबू पाया तब तक आग ने सब कुछ जलाकर राख हो गया। जरदोजी व्यापारी का कहना है कि इस आग में उसके फ्रिज, टीवी, लहंगे ,सामान व 15 हजार की नगदी जलकर राख हो गई। उसका कहना है कि करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।