फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ई-पॉप मशीन खराब होने से रुकी गेहूं खरीद, आढ़तियों के यहां रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। लोकसभा चुनाव से एक दिन पहले बंग्हुई गेहूं खरीद बुधवार को शुरू हुई। ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट आफ परचेज)मशीन में खराबी आ गई। इससे आढ़तियों के यहां गेहूं की आवक दिखाई दी।
विज्ञापन


मंडी समिति में गेहूं खरीद के लिए विपणन शाखा के दो क्रय केंद्र खोले गए। यहां चुनाव से एक दिन पहले गेहूं खरीद हुई। इसके बाद चुनाव के चलते केंद्र पर ताला लटका रहा। चुनाव से जब कर्मचारियों को फुर्सत मिली तो बुधवार को केंद्र खोला गया। तौल के दौरान ई-पॉस मशीन में खराबी आ गई। इससे तौल बंद हो गई। केंद्र प्रभारी ई- पॉस मशीन की रिपेयरिंग के लिए उसे लेकर जिला मुख्यालय चले गए। कई दिनों से क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद बंद होने से आढ़तियों के यहां रौनक दिखाई दी। इस बीच कई किसानों ने अपना गेहूं आढ़तियों को बेच दिया। हालांकि बाजार मूल्य व सरकार के समर्थन मूल्य में कोई फर्क नहीं है। गुरुवार को मंडी में अधिकांश आढ़तियों के यहां तौल होते देखी गई। इस दौरान क्रय केंद्र बंद मिला। वहां न श्रमिक थे और न ही कोई कर्मचारी था। आढ़त पर गेहूं 2275 से लेकर 2300 तक बिक रहा है। गेहूं के समर्थन मूल्य व बाजार के भाव में ज्यादा अंतर न होने पर किसान भी अपना गेहूं आढ़त पर बेचना पसंद कर रहे हैं। केंद्र प्रभारी आकाश वर्मा ने बताया कि ई-पॉप मशीन खराब होने व चुनाव के कारण खरीद प्रभावित हुई है। मशीन की मरम्मत हो गई है। तौल शुरू करा दी जाएगी। अभी तक 6500 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें