फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तार टूटने से 230 गांवों की बत्ती पांच घंटे रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पुठरी-ब्राहिमपुर के पास बिजली तार टूटने से 33/11 नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इसके चलते 230 गांवों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे बंद रही। बिजली न आने से ग्रामीणों को पेयजल की दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन


नवाबगंज उपकेंद्र से नवाबगंज ग्रामीण, अटसैनी, सहसा जगदीशपुर और सिरमौरा बांगर फीडर चलते हैं। इन फीडरों से लगभग 230 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। गुरुवार सुबह करीब चार बजे नवाबगंज उपकेंद्र बंद हो गया। एसएसओ गौरव कुमार ने एसडीओ मनीष वर्मा और जेई अनिल गौतम को मामले की जानकारी दी। पेट्रोलिंग करवाई गई तो पुठरी-ब्राहिमपुर गांव के पास बिजली तार टूटा मिला।
इसके बाद लाइनमैनों ने तार जोड़ने का काम शुरू किया। करीब 9:20 बजे तार जोड़कर नवाबगंज उपकेंद्र चालू किया गया। भोर से ही बिजली गुल हो जाने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया। पानी भरने के लिए हैंडपंपों पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि पुठरी-ब्राहिमपुर के पास बिजली तार टूटने से नवाबगंज उपकेंद्र बंद हो गया था। करीब 9:20 बजे तार जोड़कर नवाबगंज उपकेंद्र को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें