फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खुदागंज में गेहूं का क्रय केंद्र चालू, 900 किसान संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत खुदागंज में गेहूं का सरकारी खरीद केंद्र चालू हो गया है। खुदागंज में 10 साल बाद गेहूं का क्रय केंद्र खोला गया है। केंद्र चालू होने से 18 गांवों के 900 किसानों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति खुदागंज में बनाए गए गेहूं क्रय केंद्र में सरकारी खरीद शुरू न होने एवं खाली बोरे व कांटा उपलब्ध न होने के संबंध में अमर उजाला ने मंगलवार को खबर प्रकाशित किया था। आखिरकार पीसीएफ के इस क्रय केंद्र पर खरीद के लिए खाली बोरे व कांटा उपलब्ध हो गया है। केंद्र प्रभारी सचेंद्र के डिजिटल हस्ताक्षर भी मिल गए हैं। सहकारी समिति खुदागंज के सचिव राजीव सिंह का कहना है कि इससे पहले करीब 10 साल पूर्व खुदागंज में क्रय केंद्र खुला था। सहकारी समिति से 18 गांवों के 900 किसान सदस्य के रूप में जुड़े हैं। जो भी किसान नियमानुसार सहकारी समिति में अपना गेहूं लाएंगे, उनका गेहूं खरीदा जाएगा। 2,585 रुपये क्विंटल के हिसाब से किसानों से गेहूं की खरीद होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें