फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 10वें वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस सेटेलाइट सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार में आए चिकित्सकों ने आयुर्वेद चिकित्सा संबंधी जानकारियां छात्र-छात्राओं को दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एडवाएजरी बोर्ड के सदस्य डॉ. आर. अचल व नस्या के वाइस प्रेसीडेंट डॉ. रमन रंजन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से ही मानवता का कल्याण संभव है। कार्यक्रम आयोजक डॉ. नीतू ने कहा कि यह सेटेलाइट सेमिनार जिले में पहली बार हो रहा है।
अभी तक भारत के केवल 25 आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में ही इस तरह का सेमिनार हुआ है।
प्राचार्य डॉ. अंजना दीक्षित ने कहा कि सेमिनार के माध्यम से छात्र-छात्राओं को काफी कुछ सीखने को मिला। इससे पहले विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अविधा, डॉ. अरुण कुमार पांडेय, डॉ. मधु रंजन व डॉ. सुहेबा ने किया। डॉ. विजय मोहन गुप्ता, डॉ. रीता सिंह, डॉ. शालू गुप्ता, डॉ. निरंजन एस. डॉ. विघ्नेश्वर मिश्र, डॉ. शिवओम दीक्षित, डॉ. संकल्प सिंह, डॉ. मुकेश विश्वकर्मा मौजूद रहे।आ