फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी की अमर शहीद कलश यात्रा का हुआ स्वागत

विज्ञापन
कायमगंज नगर से निकलती अमर शहीद कलश यात्रा में शामिल चेयरमैन व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के का? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमर बलिदानी परिपाटी को, नमन करो इस माटी को... नगर में जालियावाला बाग की पवित्र मिट्टी लेकर चल रहे रथ से जब यह स्वर निकला, तो लोग रोमांचित हो गए। लोगों ने स्वागत किया और मिट्टी रखे कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया। अतिथि ने कहा कि जलियावाला कांड वीभत्स घटना थी। वहां की मिट्टी लेकर कलश यात्रा प्रदेश भर में घूमेगी। आठ फरवरी को बिठूर में समापन होगा।
विज्ञापन

कलश यात्रा ने रविवार शाम करीब चार बजे गुरगांव देवी मंदिर से शहर में प्रवेश किया। इसके बाद मऊदरवाजा, तिकोना होते हुए चौक पहुंची, जहां तमाम लोगों ने फूलों की वर्षा करके भव्य स्वागत किया। यहां से यात्रा घुमना, लालगेट होते हुए फतेहगढ़ पहुंची। इसके बाद कन्नौज की ओर रवाना हो गई।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे बड़ी शहादत जलियावाला बाग कांड की 100वीं बरसी पर इटावा से होकर आई एबीवीपी की अमर शहीद कलश यात्रा दोपहर को यहां पहुंची। सीपी गेस्ट हाउस के पास कार्यकर्ता व विधायक अमर सिंह खटिक, चेयरमैन सुनील चक ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, आजादी के लिए बलिदान होने वाले देश के सपूतों को याद करने से हमारे भीतर देश प्रेम जागता है। रथयात्रा गल्ला मंडी से लोहाई बाजार, बजरिया, तहसील रोड होती हुई फर्रुखाबाद की ओर चली गई।
यात्रा में प्रांतीय मंत्री कमलनयन, संयोजक बलराम द्विवेदी, इटावा संगठन मंत्री सुमित प्रजापति, जिला प्रमुख डॉ. कुलदीप आर्य, चेतन तिवारी, अभिषेक भारद्वाज, अनुराग दुबे, आशुतोष चतुर्वेदी, विनायक तिवारी, रोहित दीक्षित, आशु मिश्रा, जिला संयोजक शिवम कुशवाह, बविता, अमित राठौर, अनुभव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें