फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम पलटा, दिन भर रहा कोहरा

Wed, 04 Feb 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरा के चलते बुधवार को सर्दी फिर बढ़ गई। पूरे दिन सूरज देवता ने दर्शन नहीं दिए। शाम तक सर्द हवाएं चलती रहीं। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। धुंध से दिन में लाइटें जलती रहीं। करीब एक सप्ताह से निकल रही तेज धूप के चलते मौसम में परिवर्तन हुआ था। सिर्फ सुबह और शाम की सर्दी रह गई थी। धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली थी। बुधवार तड़के से ही भीषण कोहरा पड़ने लगा। आलम यह था कि वाहन चालक काफी धीमी रफ्तार से वाहन चला रहे थे।
विज्ञापन


इसके साथ ही लाइट का भी प्रयोग करते नजर आए। कोहरा के चलते तापमान में भी गिरावट आई। ठंड से स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत उठानी पड़ी। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। पूरे दिन धूप न निकलने से लोग अलाव तापते नजर आए। सुबह से लेकर शाम तक चलीं सर्द हवाओं से भी लोग बेहाल हुए। मौसम के अचानक पलटवार करने से यात्रियों को भी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें