फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फतेहगढ़ के 13 मोहल्लों में तीन दिन बंद रहेगी जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कंपनी बाग के अवर जलाशय का खराब स्लूस वॉल बदलने के चलते फतेहगढ़ के 13 मोहल्लों के ढाई हजार घरों में तीन दिन तक पेयजलापूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान लोगों को पानी के लिए हैंडपंप अथवा सबमर्सिबल का ही सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के कंपनी बाग अवर जलाशय की मुख्य जलापूर्ति का स्लूस वॉल कई दिन से खराब चल रहा था। इससे काफी दिक्कत आ रही थी। नगर पालिका ने नया वॉल मंगवाकर बदलने की तारीख तय कर दी है। बृहस्पतिवार सुबह पेयजलापूर्ति करने के बाद वॉल बदलने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह काम 29 जून शनिवार तक पूरा होगा।
लिहाजा तीन दिन तक मोहल्ला ग्वालटोली, नबदिया, भूसा मंडी, हाथीखाना, बरगदियाघाट, रंगसजा, पुलमंडी, बजाजा, संगत, दालमंडी, कसरट्टा, मछली टोेला, जाफरी आदि में पेयजलापूर्ति बंद रहेगी। इन मोहल्लों में करीब ढाई हजार घरों में आपूर्ति होती है। ऐसे में लोगों को हैंडपंपों अथवा आसपास घरों में लगे सबमर्सिबल के सहारे पानी की जरूरत पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जहां भी पानी की अधिक दिक्कत होगी। मांग होने पर टैंकर से आपूर्ति करवा दी जाएगी। 30 जून की सुबह पेयजलापूर्ति सुचारु हो जाएगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें