फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के गांव पचपुखरा निवासी दिनेश यादव (26) भाभी सीता के अंतिम संस्कार के बाद देर रात घर पहुंचा। भाभी की बीमारी कारण मौत हो गई थी। वह बोर्ड में पंखे का प्लग लगाने लगा। इस दौरान उसको करंट लग गया। परिजनों ने उसे बमुश्किल छुड़ाया। उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी रूबी और परिजनों में चीख पुकार मच गईं। दिनेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई अवधेश व प्रमोद हैं। उसके तीन बच्चे हैं। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए। (संवाद)