फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार हजार घरों की ठप रहेगी जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। नगर पंचायत की बनी दुकान में लीकेज होने से कस्बा के करीब 4000 घरों की जलापूर्ति ठप रहेगी। लीकेज से दुकान की फर्श धंस गई तथा एक तरफ की दीवार में दरार आ गई थी। दो दिन बाद आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन

कस्बा के गौसपुर क्रासिंग के निकट स्थित नलकूप संख्या दो के पास नगर पंचायत की दुकानें बनी हैं। दुकान नंबर छह के नीचे से टंकी की पाइप लाइन पड़ी है। पाइप लाइन में लीकेज होने से मंगलवार सुबह दुकान की फर्श धस गई और करीब चार फीट गहरा गड्ढा हो गया। गुरुवार सुबह नगर पंचायत के मिस्त्री रमेश कुमार ने टीम के साथ लीकेज ठीक करने कार्य शुरू किया।
कर्मचारी पूरे दिन गड्ढे व पाइप में भरा पानी निकालने में जुटे रहे। पर मरम्मत नहीं हो सकी। शुकवार को मरम्मत कार्य के दौरान नगर के करीब 4000 घरों की जलापूर्ति बाधित रहेगी। सीमेंट का पाइप होने से मरम्मत में अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन

संभावना जताई गई है कि मरम्मत कार्य पूरा होने पर दो दिन बाद रविवार को आपूर्ति बहाल हो सकती है। अधिशासी अधिकारी मुन्ना कुमार ने बताया कि दुकान में हुए लीकेज का मरम्मत कार्य चल रहा है। नगर की आपूर्ति ठप रहेगी। जल्द ही कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें