फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शिक्षा मित्र को गोली मारने व डकैती के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
आरोपी नंदलाल उर्फ नंदू। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। शिक्षा मित्र को गोली मारकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार निवासी प्रवेश कुमार ने छह अक्तूबर 2019 को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि तीन अक्तूबर की रात को छह बदमाश घर में घुस आए और छोटे भाई शिक्षा मित्र रमेश चंद्र के गोली मार दी। बहन रचना के साथ मारपीट कर सोने-चांदी के जेवर व 20 हजार की नकदी लूटकर चले गए थे।
मामले में मैनपुरी थाना बेवर के गांव नगला बड़न निवासी नंदलाल उर्फ नंदू उर्फ कनकटा का नाम प्रकाश में आया। कोर्ट से नंदलाल के वारंट जारी हो गए। एसपी ने आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने गुरुवार को नंदलाल को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। बदमाश को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें