फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खाई में तरबूज से भरी डीसीएम पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कन्नौज जिले से तरबूज लादकर दिल्ली जा रही डीसीएम रविवार की रात श्रृंगीरामपुर-खंतानाला गांव के बीच सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना के बाद चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चियासर निवासी नंदराम रविवार की रात किराए की डीसीएम से तरबूज लादकर दिल्ली के आजादपुर मंडी में बेचने जा रहे थे। कमालगंज में श्रृंगीरामपुर-खंतानाला गांव के बीच में डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
डीसीएम में भरे तरबूज खाई में जा गिरे। इस हादसे में चालक और परिचालक को मामूली चोट आई। रात में ही चालक परिचालक फरार हो गए। नंदराम ने बताया कि उसने पहली बार 10 बीघा रेत में तरबूज की फसल की थी। तरबूज को दिल्ली बेचने जा रहा था। सड़क किनारे गड्ढा होने की वजह से डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें