फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा व रामगंगा में बढ़ा जलस्तर, कटान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा और रामगंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को गंगा का जलस्तर 136.15 मीटर से बढ़कर 136.50 मीटर पहुंच गया है। नरौरा बांध से गंगा में 49,077 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दूसरी ओर, रामगंगा का जलस्तर भी 134.10 मीटर से बढ़कर 134.55 मीटर पर पहुंच गया है। खो, हरेली, रामनगर बैराज से रामगंगा में 86,738 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

गंगा किनारे बसे गांव करनपुर घाट में कटान तेज होने से ग्रामीणों में भय है। ग्रामीणों के मुताबिक कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बल्लियां लगाई गई थीं, तब कटान रुक गई थी। अब फिर से पानी बढ़ने से कटान शुरू हो गई है। तीसराम की मड़ैया, सुंदरपुर, जोगराजपुर, हरसिंहपुर कायस्थ के सामने कटान ने तेजी पकड़ ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें