फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर, 40 गांवों में घुसा पानी

Thu, 02 Aug 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गंगा का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर ने गुरुवार को पांचाल घाट पर चेतावनी बिंदु छू लिया है। जिले भर के करीब चालीस गांवों में पानी भर गया है। अधिकारी भी लगातार गांवों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत कर हालात का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


 पांचाल घाट पर गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है। गुरुवार को गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर पहुंच गया। नरौरा बांध से करीब एक लाख 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा किनारे के अलावा अंदर के गांवों में रहने वाले ग्रामीण परेशान हैं। जिले के राजेपुर, अमृतपुर, शमसाबाद, कमालगंज और कायमगंज क्षेत्र के करीब 40 गांवों में पानी घुस गया है। अमृतपुर व शमसाबाद क्षेत्र के गांवों के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।  

इनसेट
गांव तक नहीं पहुंच सके एसडीएम
एसडीएम रमेश चंद्र यादव गुरुवार को बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन जगतपुर गांव में पानी ज्यादा होने से वह अंदर नहीं जा सके। गांव के बाहर ही खड़े होकर ग्रामीणों से बातचीत की। इसके अलाव वह कंचनपुर व सबलपुर गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि लेखपालों की टीम लगाई गई है। उनसे पल-पल की जानकारी ली जा रही है। ग्रामीणों को हरसंभव मदद देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


शमसाबाद में कट गए ग्रामीणों के खेत
शमसाबाद क्षेत्र के समौचीपुर, सादव सराय, अजीजाबाद, कटरी तौफीक, परसादी की मडै़या, पहलानी, समेत करीब दस गांव बाढ़ की चपेट में हैं। यहां पर सादव सराय की मडै़या गांव में घरों में पानी घुस गया है। चितार गांव में यासीन, मुस्ताक, सुग्रीव, नईम आदि के लगभग ढाई-ढाई बीघा खेत गंगा के कटान में चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें