फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बीएसएनएल मशीन रूम के स्विच में भरा पानी, 4.40 घंटे मोबाइल ठप

Thu, 30 Apr 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारत दूर संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के लालगेट स्थित मुख्य दफ्तर में पानी की पाइपलाइन रिसाव से मशीन रूम के स्विच में पानी भर गया। इससे 4.40 घंटे तक जिले भर का मोबाइल, ब्रॉडबैंड आदि सेवाएं ठप रहीं। नेटवर्क चले जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग दफ्तर पहुंचकर जानकारी लेते रहे। रात 7.40 बजे सेवाएं बहाल होने पर राहत की सांस ली। हालांकि आवाज सुनाई देने में दिक्कतें बरकरार रहीं।
विज्ञापन

शहर के लालगेट स्थित मुख्य कार्यालय में जिले भर में मोबाइल नेटवर्क का मुख्य स्विच रूम बना है। चार मंजिला भवन में पानी की पाइपलाइनें पड़ी हैं। किसी पाइप में रिसाव शुरू होने से मशीन रूम के स्विच में पानी भर गया। इससे दोपहर तीन बजे जिले भर का मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया। यही नहीं लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड आदि सेवाएं भी प्रभावित हो गईं। अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते अधिकारी सकते में आ गए। उन्होंने इंजीनियरों की टीम को कमी दूर करने में लगा दिया। काफी प्रयास के बाद इंजीनियरों को स्विच रूम में पानी जाने की जानकारी हुई। इसके बाद स्विच को खोला गया। रात 7.40 बजे सेवाएं दोबारा बहाल की जा सकीं। 4.40 घंटे तक जिले भर के मोबाइल ठप रहने से लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। मोबाइल, ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद की वजह से लोग दफ्तर में पहुंचकर जानकारी हासिल करते रहे। लोगों को समझाने में खासी दिक्कत हुई। डीजीएम रामशरण ने बताया कि स्विच में पानी चला गया था। जिले भर का मोबाइल नेटवर्क में दिक्कत आई थी। सफाई कराने के बाद सेवाएं बहाल कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें