फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद, बोरिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद को 15वें वित्त आयोग से मिले धन से पांच नलकूपों की बोरिंग का काम शुरू हो गया है। सोमवार को मछली मंडी में पालिकाध्यक्ष, ईओ ने पूजन कर मशीन का शुभारंभ किया। माना जा रहा है इस काम के पूरा होने के साथ पेयजल संकट से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

पालिका के नलकूपों की खराबी के चलते शहर के कई मोहल्लों में पेयजल संकट बना हुआ है। पानी की दिक्कत दूर करने की मंशा से 15वें वित्त आयोग से मिले धन से पांच नलकूप लगाने की स्वीकृति मिली है। एक नलकूप 54.24 लाख रुपये की लागत से लगाया जाएगा। यह काम कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) संस्था को दिया गया है।
इसी के तहत मछली मंडी में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, ईओ रवेंद्र कुमार ने पूजन कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। एक बोरिंग पूरी होने में करीब 20 दिन लगने का अनुमान है। इस नलकूप की बोरिंग होने से मदारबाड़ी, बूरा वाली गली, घुमना, तलैया फजल इमाम, नितगंजा पश्चिम की पेयजलापूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि उनका प्रयास है कि एक महीने में पानी की दिक्कत खत्म कर दी जाए। इस मौके पर सभासद श्याम सुंदर उर्फ लल्ला, असलम अंसारी, धर्मेंद्र कनौजिया, अतुल शंकर दुबे, संजीव बाजपेई के अलावा आफताब अंसारी, संजय वर्मा और जेई गौरव मिश्रा, जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह मौजूद रहे।
नगर पालिका लाल सराय, टंकी परिसर, गंगानगर, लिंजीगंज और लकूला में भी नए नलकूपों के लिए बोरिंग कराएगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कार्यदायी संस्था की एक और मशीन आने वाली है। दो मशीनों एक साथ नलकूपों की बोरिंगें करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें