फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चौकीदार के बेटे की ट्रैक्टर के रोटावेटर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। खेत की जोताई करा रहे चौकीदार के बेटे की चलते ट्रैक्टर पर बैठते समय रोटावेटर से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने रोटावेटर में फंसा शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव अमलैया मुकेरी निवासी चौकीदार जवाहर लाल कठेरिया का पुत्र ध्रुव सिंह(25) गांव के कैलाश चंद्र की खेती बटाई पर करता है। बुधवार दोपहर वह गांव के सुग्रीव सिंह गंगवार के ट्रैक्टर से खेत की जोताई करा रहा था। पड़ोस के गांव बिलौना नगला निवासी ट्रैक्टर चालक अरविंद उर्फ झंडेलाल ट्रैक्टर चला रहा था। खेत की जोताई के दौरान चालक ने ध्रुव सिंह को ट्रैक्टर पर बैठने के लिए बुलाया।
इस पर ध्रुव सिंह ने चलते ट्रैक्टर पर रोटावेटर (हल) पर चढ़कर बैठने का प्रयास किया। ट्रैक्टर चलते समय झटके लगने से रोटावेटर में उसका पैर फिसल गया। रोटावेटर में फंसने से उसकी मौत हो गई। ध्रुव सिंह को रोटावेटर में फंसा देख चालक मौके से भाग गया। मौके पर ग्रामीण व परिजनों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर रामऔतार, चौकी प्रभारी वीएस तिवारी, एसआई सुनील कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मशक्कत कर शव को रोटावेटर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर ध्रुव सिंह की मां रेशमा देवी व पत्नी पूजा बुरी तरह बिलख रहीं थीं। ध्रुव सिंह के दो बेटियां काव्या (2) व दिव्या दो माह की है।



रोटावेटर खोलकर निकाला गया शव

कायमगंज। आजकल किसान खेत में गहरी जोताई के लिए नई तकनीक का हल यानी रोटावेटर का इस्तेमाल करते हैं। यह हल खेत की मिट्टी जोतकर महीन बना देता है। रोटावेटर में फंसकर ध्रुव सिंह का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हल की खुरपियों में बुरी तरह लिपटा था। ग्रामीणों व पुलिस ने शव को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन निकल नहीं सका। इसके बाद हल खोलने के लिए मिस्त्री बुलाने पड़े। मिस्त्रियों ने मौके पर जाकर हल को खोलकर शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें