फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विवादित दुकान की टिनशे़ड हटाने पर मारपीट, चौकी घेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। राजमार्ग के निर्माण के लेकर कार्यदायी संस्था ने पेड़ काटने शुरू किए। जब टिनशेड हटाने की बात आई तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों की भीड़ पांचाल घाट चौकी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के सोता बहादुरपुर निवासी असलम और शेर खान के बीच दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। दुकान का अदालत से स्थगनादेश है। बुधवार को राजमार्ग निर्माण कर रही संस्था के लोग पेड़ काटने पहुंचे। इसी दौरान टिनशे़ड को भी हटाया जाना था। एक पक्ष टिनशेड हटाने के पक्ष में था। जैसे ही टिनशेड हटाने का प्रयास किया गया, तो दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। इस पर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को चौैकी ले गई। वहां भीड़ ने घेराव कर लिया। पुलिस ने सख्ती दिखाकर लोगों को भगा दिया। बाद में चार लोगों को थाने ले आए। पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें