फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: परचून दुकानदार का मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार, बेटा फरार

विज्ञापन
हत्यारोपी रामलड़ैते। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। परचून दुकानदार की सरिया मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका आरोपी बेटा फरार है।
विज्ञापन

हत्यारोपी के मुताबिक उसने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था।
गांव पितौरा निवासी 55 वर्षीय परचून दुकानदार जवाहरलाल बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी दुकान बंद कर पड़ोसी रामलड़ैते के घर के सामने सरकारी हैंडपंप पर पानी पीने लगे, तभी मौका पाकर रामलड़ैते ने उनके सिर पर लोहे के बेलचे से कई वार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में दुकानदार के पुत्र अमित ने रामलड़ैते व उनके पुत्र धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
शुक्रवार को इंस्पेक्टर जेपी पाल ने हत्यारोपी रामलड़ैते को टेड़ीकोन से गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके गांव पितौरा निवासी साढ़ू सतीश के घर से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।
हालांकि साढ़ू दिल्ली में रहते हैं, घर में उनके बुजुर्ग पिता ही रहते हैं। हत्यारोपी रामलड़ैते ने पुलिस को बताया कि जवाहर लाल से उसकी पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन

10 वर्ष पहले जवाहरलाल ने उसका खोखा जला दिया था।
इसके अलावा आए दिन वह उनका नुकसान करते रहते थे।
उनके पत्नी व बच्चों को भी बरगलाकर अपने पक्ष में रखते थे। इससे तंग आकर उसने परचून दुकानदार की हत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें