फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीएम, एसपी ने शहर के अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
बद्री विशाल डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र का जायजा लेते डीएम संजय कुमार सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर निकाय चुनाव के लिए शहर में बने अति संवेदनशील बूथों का शुक्रवार को जिलाधिकारी व एसपी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बूथों का स्थान ठीक होने पर डीएम ने व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए।
अगले माह नगर निकाय की अधिसूचना जारी होना तय माना जा रहा है। इससे चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
मतदान केंद्र व बूथ भी चयनित हो चुके हैं। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने एसपी अशोक कुमार मीणा, ईओ रविंद्र कुमार के साथ शहर के अति संवेदनशील बूथ देखे।
उन्होंने बद्री विशाल डिग्री कॉलेज, भारतीय पाठशाला, एनएकेपी, संविलियन विद्यालय लिंजीगंज व सिविल अस्पताल लिंजीगंज मतदान केंद्रों के प्रत्येक बूथ पर वोटरों के प्रवेश व निकास की व्यवस्था देेेखी।
स्थान चयन ठीक मिलने पर मानक के अनुरूप अन्य व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें