फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर फिर चेतावनी बिंदु पर, मुश्किलें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर बढ़कर फिर चेतावनी बिंदु पर पहुंच गया है। वहीं रामगंगा का जलस्तर भी चेतावनी बिंदु का करीब है। गांवों में पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के चलते गंगा व राम गंगा का बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर 136.55 से बढ़कर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर पहुंच गया है।
नरौरा बांध से 81,336 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। वहीं तटवर्ती गांव जोगराजपुर, लायलपुर, सुंदरपुर, तीसाराम की मड़ैया, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, रामपुर आदि गांव के किनारे फिर से पानी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन

जोगराजपुर जाने वाली कच्ची रास्ता कट जाने से 10 फीट से अधिक पानी भरा है। इससे ग्रामीण खेतों से होकर जा रहे हैं।
रामगंगा का जलस्तर 136.15 से बढ़कर 136.40 मीटर पर पहुंच गया। इससे चेतावनी बिंदु अब मात्र 20 सेंटीमीटर दूर है। खो, हरेली, रामनगर, बैराज से रामगंगा में 17, 803 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव नहरौया, खरगपुर, निसवी, राई, कोलासोता, आलादपुर भटौली, महुलिया, खाखिन, बजीरपुर आदि गांव के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
इससे ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। गांव नहरैया में पानी घुसने से रोकने के लिए बना बांध भी टूट गया। गांव में पानी घुसने ग्रामीणों को परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें