फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मॉकड्रिल में वार्डबाॅय फेल, लीक्विड प्लांट में लगवाएं जाली

Sun, 01 Jun 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना की तैयारियों को परखने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के जेडी जीके मिश्रा के सामने ऑक्सीजन प्लांट में हुई मॉकड्रिल में वार्डबॉय फेल हो गया। लीक्विड प्लांट की लीकेज पर चारों तरफ सुरक्षा जाली लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक (जेडी) जीके मिश्रा, एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के साथ शनिवार दोपहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वह कुछ देर सीएमएस के कमरे में रुकने के बाद ऑक्सीजन प्लांट की मॉकड्रिल करने पहुंचे। वहां तैनात वार्डबाय आयुष से प्लांट चलाने को कहा, तो वह हिचकिचाने लगा। प्लांट चलाने में कई तकनीकी बातों की जानकारी ली, तो वह किसी का भी जवाब नहीं दे सका।
जेडी ने सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी से कहा कि वह वार्डबाय को प्रशिक्षण दिलाएं। ताकि प्लांट सही से चलाया जा सके। जेडी को पिछले दिन लीक्विड ऑक्सीजन प्लांट में हुई लीकेज की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें