फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली को मस्जिद में नमाज पढ़ाने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वक्फ बोर्ड द्वारा नामित मुतवल्ली शरीफ खान को मस्जिद में नमाज पढ़वाने गए इमाम और उनके साथियों ने पीट दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनका गला दबाने का भी प्रयास किया। यह घटना पुलिस की हिदायत के बाद हुई, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शरीफ खान को करीब एक साल पहले वक्फ बोर्ड ने मऊदरवाजा थाने के शमशेरखानी मोहल्ले की मस्जिद का मुतवल्ली नामित किया था। मस्जिद पर काबिज लोगों ने उनके इमाम से नमाज पढ़वाने का विरोध किया था। वक्फ बोर्ड ने एक महीने बाद शरीफ की मुतवल्ली के रूप में पुष्टि कर दी। जिलाधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने भी इस संबंध में आदेश जारी किए थे। शनिवार को शरीफ ने आदेश की प्रति थाना पुलिस को सौंपी। बजरिया चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ सुबह करीब ग्यारह बजे मस्जिद पहुंचे। उन्होंने नमाज पढ़ाने वाले इमाम और अन्य लोगों को शरीफ को नमाज पढ़वाने देने की हिदायत दी। करीब एक बजे जब शरीफ अपने इमाम के साथ पहुंचे, तो दूसरे पक्ष ने फिर विरोध किया और हमला बोल दिया। शरीफ का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों और उनके वीडियो में कैद है। थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और झगड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
आरोपियों का दंगे से संबंध
दिसंबर 2019 में शहर में एनआरसी को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में कई प्राथमिकी दर्ज की थी। शमशेरखानी मस्जिद में मुतवल्ली को पीटने वाले दो आरोपी उन दंगों में भी शामिल थे। पुलिस ने उन्हें पहले भी हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ तहरीर
मुतवल्ली शरीफ ने थाने में अवैध रूप से नमाज पढ़ाने वाले इमाम समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शरीफ ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोपियों से जानमाल के खतरे की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें