फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एंबुलेंस की टक्कर से प्रतीक्षालय ढहा, गर्भवती मां-बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने पास सड़क के किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में टक्कर मार दी। इससे उसकी छत गिर गई। उसमें दब कर वाहन का इंतजार कर रही गर्भवती मां-बेटी की मौत हो गई। महिला की बहन और एंबुलेंस का इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मुजहा निवासी रामनारायण जाटव की बेटी रूबी (26) अपनी बेटी खुशबू (3) के साथ दादी की तेरहवीं में शामिल होने आई थी। शनिवार सुबह अपनी छोटी बहन सरिता (17) के साथ दवा लेने अमृतपुर आई थी। घर वापस जाते वक्त तेज धूप की वजह से सड़क के किनारे हनुमान मंदिर के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में बैठ गईं। उसी वक्त फर्रुखाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने प्रतीक्षालय में टक्कर मार दी। इससे पूरा प्रतीक्षालय ढह गया। उसमें रूबी, खुशबू और सरिता दब गई। मौका पाकर एंबुलेंस का चालक फरार हो गया, जबकि ईएमटी धर्मेंद्र कुमार (26) वाहन में ही फंस गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़े। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल व चौकी प्रभारी अमित शर्मा पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से एक घंटे के प्रयास के बाद मलबा हटाकर तीनों लोगों को निकाला। रूबी, खुशबू, सरिता और ईएमटी को राजेपुर सीएचसी भेजा गया।

डॉ. प्रमित राजपूत ने रूबी व उसकी पुत्री खुशबू को मृत घोषित कर दिया। जबकि सरिता और ईएमटी का इलाज चल रहा है। बहन सरिता ने बताया कि रूबी गर्भवती थी। उसके दो पुत्र विकास, महेश व एक पुत्री रिचा है। वह आठ दिन पहले दादी के तेरहवीं में शामिल होने आई थी। उसकी ससुराल कायमगंज के गांव न्यामतपुर सरैया में है। सूचना मिलते ही पति दुर्गेश भी पहुंच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें