फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार मोहल्ले की 15 घंटे गायब रही बिजली

Sun, 25 Jun 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कस्बा के एक ट्रांसफार्मर की बंच केबल जलने से चार मोहल्ले की बिजली आपूर्ति करीब 15 घंटे तक बाधित रही। उधर दोपहर में विद्युत उपकेंद्र में सीटी (करंट ट्रांसफर) रिले फट जाने से केंद्र ठप गया। इससे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। तीन घंटे मरम्मत के बाद उपकेंद्र चालू हो सका।
विज्ञापन

कस्बा के तपस्वी वाले बाग के निकट 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। जिससे कस्बे के अशोक नगर, प्रताप नगर, सुभाष नगर व अंबेडकर नगर मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति सप्लाई की जाती है। शुक्रवार की रात करीब 1 बजे ट्रांसफार्मर की बंच केबल जलने से फाल्ट हो गया। इससे चारों मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। फाल्ट की जानकारी होने पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे विद्युत विभाग की टीम मरम्मत करने पहुंची।
टीजीटू विकास कटियार, संविदा लाइनमैन असलम, अतुल आदि ने बंच केबल बदल कर ट्रांसफार्मर की मरम्मत की। दोपहर 1 बजे मरम्मत कार्य होने के बाद आपूर्ति चालू की गई। इससे मोहल्लेवासियों को गर्मी में पीने के पानी आदि को लेकर काफी परेशानी हुई। 15 मिनट बाद करीब 1.15 बजे महरुपुर राबी के निकट स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सीटी ( करंट ट्रांसफर) रिले फट गई। 33 हजार केवी लाइन के ब्रेक डाउन होने से उपकेंद्र से जुड़े कस्बा सहित 7 फीडर बंद हो गए। इससे करीब दो सैकड़ा से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता मदनचंद्र ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद भोलेपुर से आए कर्मचारियों ने मरम्मत करने का काम शुरू किया। 3 घंटे की मरम्मत के बाद शाम करीब 4 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। क्षेत्र में हो रही बिजली की कटौती को लेकर लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी में हर घंटे में काफी देर के लिए बिजली ेकाट दी जाती है। अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि कर्मचारियों को लगाकर आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित कर दी गई है। गर्मी में ओवरलोडिंग की बजह से फाल्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें