फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत, पुत्री पर हत्या का आरोप

Fri, 08 Jun 2018 11:26 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
 मऊदरवाजा थाना इलाके के कुइयांबूट में रहने वाली वृद्धा की बेटी के घर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के बेटे ने बहन पर हत्या की आशंका जताई है। एएसपी ने जांच पड़ताल की। शव का डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


 गांव के श्रीकृष्ण यादव की विधवा गंगाकुमारी (70) की गुरुवार को संदिग्ध हालात में कासगंज की दुर्गा कालोनी में रहने वाली बेटी राजरानी के घर मौत हो गई। बेटी शव को एंबुलेंस से रात में मायके लेकर पहुंची। मृतका के बेटे मुन्नालाल ने मां की मौत पर संदेह जाहिर कर थाना पुलिस को सूचना दी। मऊदरवाजा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मुन्नालाल ने मां की हत्या का आरोप लगाया। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने भी जांच पड़ताल की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुन्नालाल ने बताया कि बहन मां को दो महीने पहले बुला ले गई थी। बहन ने मां से मकान का बैनामा सदर तहसील में करा लिया। बैनामा होने के बाद मां की हत्या कर दी। वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि बेटे ने मां की मौत पर संदेह जाहिर कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर प्रदीप कुमार और डॉक्टर आरिफ सिद्दीकी के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें