फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जिला योजना समिति सदस्य चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी

Sun, 04 Jun 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव के बाद अब जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। इसके लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर सूची चस्पा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सदस्यों का जिला पंचायत व नगर निकाय के सदस्यों में से चुनाव होता है। इसमें जिला पंचायत सदस्य पहले से नामित हैं। जबकि निकाय चुनाव हाल ही में होने से नगरीय क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों में जिला योजना समिति के सदस्य का चुनाव कराया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जिला योजना समिति सदस्य चुनाव के लिए जनपद के सभी निकायों के मतदाता 170 सभासदों की सूची प्रकाशित कर दी। उन्होंने दो नगर पालिका व सात नगर पंचायतों में सूची चस्पा कराकर कोई भी त्रुटि होने पर सुधार के लिए सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें