फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अमृतपुर में बनेंगी 33 बाढ़ चौकियां, 13 शरणस्थल

Fri, 02 Jun 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा व रामगंगा में आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी की समीक्षा के बाद तहसील क्षेत्र में 13 बाढ़ शरणालय व 33 बाढ़ चौकियां खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बरसात के समय गंगा व रामगंगा में बाढ़ आने से तहसील क्षेत्र के 172 गांव प्रभावित हो जाते हैं। तहसील प्रशासन ने बाढ़ से निपटने किए अभी से कवायद शुरू कर दी है। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर राजपुर, अमर ज्योति इंटर कालेज गनुआ गलारपुर, गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज, जूनियर हाईस्कूल इमादपुर सोमवंशी, प्राथमिक विद्यालय जैनापुर, जूनियर हाई स्कूल दहलिया, जूनियर हाईस्कूल बदनपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिठौली, जूनियर हाईस्कूल आंतर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरह, प्राथमिक विद्यालय प्रहलादपुर को बाढ़ शरणालय बनाया है। बाढ़ शरणालय पर लेखापाल व ग्राम पंचायत अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
तहसील क्षेत्र में 33 बाढ़ चौकियां भी खोली गई हैं। बाढ़ चौकियों पर लेखापाल, आंगनबाड़ी, एएनएम व पंचायत सहायक को लगाया गया है। तहसीलदार संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि गंगा व रामगंगा में बाढ़ आने पर बाढ़ से प्रभावित गांव के ग्रामीणों को बाढ़ शरणालयों में रखा जाएगा। बाढ़ चौकी पर लगे कर्मचारी बाढ़ से प्रभावित गांव की सूचना देगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें