फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: थाने के पास बिक रहा गांजा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कादरी गेट थाने से कुछ दूर पर खुलेआम गांजा बिकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक सिगरेट में गांजा भरकर पी रहे हैं। ऐसे में उनका जीवन व स्वास्थ्य दोनों ही खराब हो रहे है। उसके बाद भी पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है।
कादरी गेट थाने से महज सौ मीटर दूरी पर एक मकान में खुलेआम दिन व रात में 140 रुपये की गांजे की पुड़िया की ब्रिकी की जा रही है। थाने के सिपाही भी मकान के आसपास कई बार आते-जाते देखे गए। उसके बाद भी पुलिस शिकंजा कसने से घबरा रही है। पिछले दो वर्ष से युवाओं को गांजा की लत लग गई है। पान की दुकानों पर दस रुपये में सिगरेट मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक उसी खाली सिगरेट में गांजा व तंबाकू भरकर खाली स्थानों पर कश लगाते देखे जा सकते हैं। उसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शहर में तीस से अधिक स्थानों पर गांजा बेचा जा रहा है। इस गोरखधंधे में पुलिस कर्मियों की भी मिलीभगत है। एसओ विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें