नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नवाबगंज में बुखार, खासी, जुकाम फैलने से 12 छात्राएं बीमार हो गई। इसमें कुछ को उल्टी-दस्त हो रहे हैं, एक के गले में दर्द है। बीमार 10 छात्राओं को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय की शिक्षिका सुरभि रविवार को कक्षा छह की छात्रा आकांक्षा, गौरी, सुलोचना, सोनम, नीरज, कक्षा सात की छात्रा दिव्या, ललिता, कक्षा आठ की छात्रा हेमलता, ज्योति, शिक्षा को लेकर सीएचसी आईं। यहां डॉक्टर वैभव यादव ने सभी का इलाज किया।
डॉक्टर ने बताया कि इन सभी छात्राओं को बुखार, खासी, जुकाम हैं। एक छात्र ज्योति के गले में दर्द हो रहा है। दो छात्राओं को उल्टी व दस्त भी हो रहे हैं। सभी को दवा दी गई है। छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में दो और छात्राएं बीमार हैं, जिनको वार्डन ने वहीं दवा खिला दी है।
प्रभारी वार्डन प्रियंका ने बताया कि बच्चों को दो दिन से बुखार आ रहा था। जिस कारण उनको सीएचसी भेज कर उपचार कराया गया। पंजीकृत 100 विद्यालय में 60 छात्राएं आ रही है।