फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विनोद गौतम दोबारा बने बसपा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बहुजन समाज पार्टी ने जिला कमेटी की घोषणा की गई। विनोद गौतम को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद विजय भास्कर और आछेलाल पाल को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सोेमवार को चांदपुर स्थित बुद्ध बिहार में बसपा की बैठक हुई। मुख्य मंडल प्रभारी जितेंद्र शंखवार और अनिल पाल ने जिला कमेटी की समीक्षा की। पार्टी ने दोबारा विनोद गौतम पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। विजय भास्कर और आछेलाल पाल को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
शब्बीर मंसूरी को जिला उपाध्यक्ष, अरविंद बाथम को जिला महासचिव, सुरजीत बाबू को सचिव, उपेंद्र लोधी को कोषाध्यक्ष, प्रेमसागर दिवाकर, रूपलाल वर्मा को सदस्य बनाया गया। बीवीएफ के जिला संयोजक के पद पर बृजेश फौजी, विजय सिंह को जिला संयोजक बामसेफ बनाया गया। मंडल प्रभारी ने पदाधिकारियाें से 15 मार्च को कांशीराम की जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें