फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे बिजली कर्मियों का ग्रामीणों ने किया विरोध, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव रजलामई में शनिवार को बिजली विभाग के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत किया।
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम गांव रजलामई पहुंचकर कुछ उपभोक्ताओं की केबल काटकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया। बिजली जाते ही ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति देख कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार, प्रचार मंत्री राजेश गंगवार सहित अन्य किसान नेताओं के साथ गांव पहुंचे और बिजली कर्मचारियों से बात की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए तो बिजली विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बताया गया कि सात उपभोक्ताओं की केबल स्मार्ट मीटर लगाने के लिए काट दी गई थी। बाद में बिना स्मार्ट मीटर लगाए ही केबल जोड़ दी गई। इसके बाद मामला शांत हो गया। अवर अभियंता जुनेद आलम ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहमति पर मीटर लगाए जा रहे थे। कुछ ग्रामीणों के विरोध करने पर टीम वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें