फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न बांटने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 13 Aug 2017 11:43 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
मीरा दरवाजा स्थित कोटा पर राशन बंटवाते चेयरमैन विजय गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमृतपुर। परतापुर कलां गांव के कोटेदार ने रविवार को गांव गूजरपुर गहलवार के ग्रामीणों को राशन नहीं बांटा और उन्हें राशन समाप्त होने की बात कहते हुए टरका दिया। इससे गांव के लोग एकत्र हुए और प्रधान को साथ लेकर कोटेदार के यहां पहुंच कर हंगामा किया। प्रधान ने एसडीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी तब कोटेदार ने राशन बांटना शुरू किया।
विज्ञापन


गांव परतापुर कलां के कोटेदार राधादेवी के पास गूजरपुर गहलवार गांव भी जुड़ा हुआ है। कोटेदार के पुत्र बडे़ लला ने परतापुर कलां के ग्रामीणों को राशन बांट दिया। रविवार को जब गूजरपुर गहलवार के ग्रामीण राशन लेने पहुंचे तो कोटेदार पुत्र ने कहा कि राशन समाप्त हो गया है। अगले माह दिया जाएगा। यह सुनकर ग्रामीण लौट गए। कुछ देर बाद गूजरपुर गहलवार के कई ग्रामीण एकत्र होकर प्रधान दीप सिंह के घर पहुंचे और उनको लेकर कोटेदार के पास गए। वहां पर राशन बांटने को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रधान दीप सिंह ने राशन न बांटे जाने की शिकायत एसडीएम और डीएम से करने की चेतावनी दी। तब कोटेदार ने दुकान खोल कर राशन बांटना शुरू कर दिया।

उधर, पलरिया स्थित एक कोटे की दुकान पर राशन न मिलने पर महिलाओं ने हंगामा किया। शांति देवी, निर्मला कश्यप, कांति देवी, पूजा वर्मा, रामबेटी, सुशीला देवी और माया गुप्ता का कहना था कि उन लोगों के नाम इंटरनेट पर चढ़े हैं। उसकी कापी भी उनके पास है लेकिन इसके बाद भी उसे कोटेदार राशन नहीं दे रहे हैं। कोटेदार रमेशचंद्र ने बताया कि डिवाइस मशीन इन लोगों के अंगूठे नहीं मान रही है, जिस वजह से राशन नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इन लोगों का राशनकार्ड आधारकार्ड से लिंक न हुआ, जिस वजह से डिवाइस मशीन अंगूठा नहीं ले रही है।
विज्ञापन


चेयरमैन ने अपने सामने बंटवाया राशन
शमसाबाद। मोहल्ला मीरा दरवाजा में राशन लेने को सुबह से लाइन मेें खड़े उपभोक्ताओं को जब राशन नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर चेयरमैन विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और कोटेदार से वार्ता की। राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं है। इस कारण राशन नहीं दिया जा सकता है। ग्रामीणों का कहना था कि मीरा दरवाजा के कोटेदार नरेश कुमार की दुकान पर तीन से दिन वे लोग राशन लेने के लिए सुबह आते और शाम तक खड़े होने के बाद कोटेदार उनको टरका देते है। रविवार को सुबह से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं को जब दोपहर तक राशन नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा कर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। कोटेदार ने दुकान बंद कर दी और वहां से दूसरी जगह जाकर बैठ गया। राशन न बांटे जाने की चेयरमैन को जानकारी दी गई। चेयरमैन विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और कोटेदार से बात की। कोटेदार ने बताया कि कई लोगों के राशन कार्ड आधार सें लिंक नहीं है। इस कारण मशीन में अंगूठा लगाने पर नाम मशीन में नहीं आता है। इस कारण राशन नहीं दिया जा सकता है। चेयरमैन ने उपभोक्ताओं को समझाकर शांत किया। इसके बाद चेयरमैन ने अपने सामने राशन बंटवाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें