कायमगंज। नगर के आसपास के गांवों में इन दिनों चोरों की आवाजाही को लेकर चर्चा जोरों पर है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। बृहस्पतिवार देर रात गांव कुबेरपुर के पास केले के खेत में आहट सुनाई दी। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पीट दिया। बाद में उसे चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति मैनपुरी का निवासी निकला है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पुलिस ने परिजन को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।