फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सफाईकर्मी के न आने से ग्रामीणों ने ब्लाॅक में डेरा जमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ग्राम पंचायत मुख्यालय होने के बावजूद भटपुरा गांव में सफाईकर्मी के न आने के विरोध में गांव वालों ने सोमवार को काफी देर तक ब्लाॅक कार्यालय में डेरा जमाए रखा। बीडीओ के आश्वासन पर ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन


भटपुरा के ग्रामीणों ने ब्लाॅक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। कहा कि सफाईकर्मी के गांव में न आने से गंदगी का साम्राज्य है। नालियां चोक हैं, मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। गंदगी के कारण वायरल फीवर, चिकनगुनिया, डेंगू आदि फैला है। गांव के स्कूल के गेट के बाहर की नाली भी चोक है। पढ़ने आने वाले बच्चे भी परेशान हैं। प्रधानाध्यापक देवेश यादव स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष ऊषा देवी, मेरा गांव मेरा अभिमान के संयोजक सदन दुबे व अन्य ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र कार्यालय में सौंपा। प्रधान अशफाक का कहना है कि ग्राम पंचायत में पहले संतोष व रामवीर सफाईकर्मी थे।
जिनका तबादला कायमगंज कर दिया गया। वहां से केवल एक कर्मचारी राजेश को भेजा गया। दूसरे कर्मचारी को क्यों नहीं भेजा गया। दूसरे कर्मचारी को भी भेजने के लिए वह डीपीआरओ से मिलेंगे। बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय का कहना है जब तक दूसरा कर्मचारी नहीं आता तब तक भटपुरा, आजाद नगर व गांधीनगर तीनों मजरों की रोस्टर के हिसाब से सफाई करने के आदेश सचिव को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें