फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुकदमे की रंजिश में ग्रामीण को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव धीमरनगला में हुई घटना, पुलिस ने की जांच पड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंपिल। अदालत में चल रहे मुकदमे की रंजिश के चलते बुधवार देर रात एक ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। पुलिस ने घायल को सीएचसी कायमगंज भेजा। इसके बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।
क्षेत्र के गांव धीमर नगला निवासी मलिखान सिंह (45) का काफी समय से पड़ोस के कुछ लोगों से मुकदमे को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार शाम करीब छह बजे वह घर पर थे। आरोप है कि उसी समय दो लोग शराब पीकर आए और दरवाजे पर गाली देने लगे। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली उनके पैर में लग गई। घायल जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि दबंगों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। इससे मोहल्ले के लोगों ने दुबक कर जान बचाई। मलिखान सिंह के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर घायल को सीएचसी कायमगंज भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि पीड़ित ने दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें