फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धक्का देकर ग्रामीण पर गिराई दीवार, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नगला जाटवन में गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रह रहे एक ग्रामीण पर कुछ लोगों ने दीवार धक्का देकर गिरा दी। इससे वह ईंटों के नीचे दब गया। चीख पुकार पर पहुंचे परिजन ने बाहर निकाला। पहले सीएचसी फिर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला जाटवन निवासी धर्मेंद्र कुमार (45) गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रह रहे थे। पड़ोस के ही कुछ लोग उस जमीन को अपना बताकर आए दिन विवाद करते थे। मंगलवार सुबह 8:30 बजे एक पड़ोसी वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने दीवार को धक्का देकर गिरा दिया। वहीं बैठे धर्मेंद्र कुमार जाटव ईंटों के बीच दब गए। धर्मेंद्र की बहन मंजू देवी भाइयों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। ईंटों में दबे भाई धर्मेंद्र को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला। परिजन सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शाम करीब चार बजे उसने दम तोड़ दिया।
धर्मेंद्र अपने चार भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसके तीन भाई महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह हैं। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। भाई जितेंद्र सिंह ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। जानबूझ कर भाई को मारने की नीयत से दीवार गिराने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें