फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के चुनाव का शेड्यूल जारी

Sat, 07 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने अधिसूचना जारी कर दी है। चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। जिले में ग्राम प्रधान के 603 और ग्राम पंचायत सदस्य के 7437 पदों पर चुनाव होना है। डीएम आज अधिसूचना जारी करेंगे। चुनाव के लिए जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव वाला विकास खंड वार चरण रिपीट हो सकते हैं।
विज्ञापन


16 नवंबर से नामांकन और 28 से मतदान शुरू होंगे। अंतिम चरण के लिए नौ दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में मतदान के लिए 30 मिनट कम समय मिलेगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। चारों चरणों के लिए 12 दिसंबर को मतगणना होगी। पहले के चुनाव में तैनात किए गए आरओ और एआरओ बदले जा सकते हैं। चरण रिपीट होने के आसार हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी आठ नवंबर को अधिसूचना जारी करेंगे। नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन विकास खंड पर होंगे। चुनाव के दौरान सार्वजनिक अवकाशों में भी कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें