फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा के बाहर आत्मदाह की धमकी देकर लखनऊ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमीन से कब्जा न हटाए जाने से आहत ग्रामीण ने अधिकारियों को पत्र भेजकर विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की धमकी दी है। जानकारी मिलते ही एसडीएम व सीओ ने मौके पर जाकर छानबीन की तो जमीन ग्रामसभा की पाई गई। ग्रामीण की लोकेशन कन्नौज में मिलने पर दरोगा वहां के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव हब्बापुर निवासी पंडित अमित कुमार ने शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा कि उसकी आबादी की जमीन से कब्जा नहीं हटवाया जा रहा है। कई बार इस संबंध में गुहार लगा चुका है। अब वह मंगलवार को लखनऊ विधानसभा के बाहर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लेगा। सोमवार को अधिकारियों ने उसके प्रार्थनापत्र को संज्ञान में लिया। इस पर एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम गांव पहुंचे। लेखपाल से छानबीन कराई तो पता चला कि जमीन ग्रामसभा की है। अमित का मोबाइल बंद है। सर्विलांस के जरिये पुलिस को उसकी लोकेशन कन्नौज में मिली है। इस पर दरोगा दलवीर सिंह उसे मनाने के लिए कन्नौज रवाना हो गए।
एसओ दिनेश गौतम ने बताया कि अमित के परिजनों ने कई वर्ष पहले गांव के व्यक्ति को रहने के लिए जगह दे दी थी। तबसे ग्रामीण उस जगह में झोपड़ी डालकर रह रहा है। अब अमित जमीन को खाली करवाना चाहता है। जमीन ग्रामसभा के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें